दो पक्षों में जमकर चली लाठियां दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल।
आजमगढ़,शहर कोतवाली क्षेत्र के चन्दौका गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठियां चल गईं। संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर ने चार घायलों की हालत गंभीर बताई है।
चन्दौका गांव निवासी घायल मनीष (24) उनकी पत्नी महिमा (22) ने विपक्षी पर रास्ता बंद करने का अरोप लगाते हुए कहा कि लगभग दो साल पहले से विवाद चल रहा है। बकौल मनीष गुरुवार की रात वे अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे तो रास्ता विवाद को लेकर अनभिज्ञ थे। वह विवाद वाले रास्ते से घर जा रहे थे कि विपक्षी अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लाठी-ड़डे से हमलावर हो उठे। हमले में दंपती को बचाने दौड़ी परिवार की सुनीता (45) पत्नी छट्ठू, अनीष(16) पुत्र छट्ठू भी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के धर्मू(44)पुत्र बालकिशुन, सोनम(18) पुत्री सुरेश, पूनम(16) पुत्री सुरेश, बिन्नी(16) पुत्री अवधूराम, सिंधु (30) पत्नी सनाधन और चंद्रावती(60) पत्नी बालकिशुन को भी चोटें आईं हैं। डाक्टर सतीश चंद्र कन्नौजिया ने सोना,धर्मू महीमा और मनीष की हालत गंभीर बताई है।
More Stories
मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली मौत, बेटी की हालत गंभीर।
संचारी रोगों के रोकथाम के लिये जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।
जिला अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार, घोटाले और छह माह से बंद सीटी स्कैन मशीन का मामला पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय।