युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या।
आजमगढ़,शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज स्थित मुस्तफा कालोनी के अहाते में बने कमरे में गुरुवार की दोपहर को युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदढ़ सी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना स्थल पर मिले तंमचे की जांच में जुट गई।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के विदावनपुर गांव निवासी अब्दुल रेहान (18) पुत्र अब्दुल कलाम अपने अन्य भाई और बहन की पढ़ाई-लिखाई को लेकर तीन माह से मुकेरीगंज स्थित मुस्तफा कालोनी निवासी अपने मामा अब्दुल हमीद के घर परिवार के साथ रहते थे। पिता दुबई में रहते है। यह भी दुबई जाने की तैयारी कर रहा था जिसके जाने का छह दिसंबर को टिकट था लेकिन सबकी आस छोड़ गया। मामा हमीद ने बताया कि सुबह किसी कार्य से बाजार गया। वहीं से दोपहर को लौटा तो घर के बगल स्थित अहाते में चला गया। उसके कुछ ही देर बाद गोली की आवाज आई तो आसपास के लोग सुनकर सन्न रह गए। सभी ने अपने आसपास देखा तो कही पता नहीं चला लेकिन जब हम लोग अहाते के अंदर बने कटरे में गए तो देखा कि खून से लथपथ मुंह के बल गिरा पड़ा और बगल में तमंचा भी पड़ा है। मृतक तीन बहन और दो भाईयों में सबसे बड़े थे। शहर कोतवाल धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से तमंचा बरामद कर लिया गया। प्रथम दृष्टता आशनाई का प्रकरण प्रतीत हो रहा है,जिसकी जांच की जा रही है।
More Stories
“माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही”
मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली मौत, बेटी की हालत गंभीर।
संचारी रोगों के रोकथाम के लिये जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।