आगरा,बर्थडे पार्टी में हादसा तेज आवाज में डीजे पर डांस के दौरान छत गिरी; 3 की मौत, 15 से ज्यादा घायल।
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार रात करीब 8:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ यहां के ताजगंज एरिया के धांधूपुरा में एक मकान की छत गिर गई। हादसे के वक्त यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी।
इसमें 3 लोगों की मौत की सूचना है। SSP ने 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। पड़ोसियों ने बताया कि यह मकान 30 साल पुराना है। एक साल पहले इसे सर्राफा कारोबारी सोनू वर्मा ने खरीदा था। इसमें रिनोवेशन का काम चल रहा है
सोमवार रात सोनू के दोस्त अनिकेत चौधरी की बर्थडे पार्टी मकान के दूसरे फ्लोर पर की जा रही थी। इसमें 40-50 लोग मौजूद थे,
तेज आवाज में डीजे पर कुछ लोग डांस कर रहे थे। तभी अचानक दूसरे फ्लोर की फर्श ढह गई और सभी लोग फर्स्ट फ्लोर पर गिर गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते फर्स्ट फ्लोर की फर्श भी ढह गई। जोरदार आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर आनन-फानन पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ पहुंची
बाल-बाल बचा बर्थडे बॉय
बताया जा रहा है कि पार्टी में तेज आवाज में डीजे चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते पुराने मकान की छत ढह गई। हालांकि, इस हादसे में बर्थडे बॉय अनिकेत चौधरी बाल-बाल बच गया।
More Stories
“माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही”
मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली मौत, बेटी की हालत गंभीर।
संचारी रोगों के रोकथाम के लिये जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।