www.navjagrannews24.com

No.1 News Portal of UP

पत्नी से विवाद से विवाद के बाद पति ने बंद कमरे में फंदे पर झूलकर की आत्महत्या।

पत्नी से विवाद से विवाद के बाद पति ने बंद कमरे में फंदे पर झूलकर की आत्महत्या।

आजमगढ़,जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा बुर्जुग गांव में मंगलवार की शाम पत्नी से विवाद से विवाद के बाद पति ने बंद कमरे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा और जांच में जुट गई। बडौरा बुर्जुग गांव के पूरन सिंह पुत्र रामविजय दिल्ली में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करके परिवार की जीविका चलाते थे। पांच दिन पूर्व घर आए तो पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घरेलू विवाद इतना गहरा गया कि शाम को पति-पत्नी से आमने-सामने हो गए। उसके बाद पत्नी कहीं बाहर चली गई, उसी दौरान पूरन अंदर कमरे में दरवाजा बंद कर साड़ी के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक एक पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। मौत की खबर से स्वजन में कोहराम मच गया।

Contact Details

Editor in Chief:-Madhur Prakash Srivastava
Publish from:-180 gyanodaya Colony Fauji PCO Ki Gali Hara ki Chungi Azamgarh UP
Phone:-+91 8381848833
Email:-
[email protected]

Website:- www.navjagrannews24.com

Live FM

रेडियो सिटी

उमंग FM

लाइव FM

उजाला FM

रेडियो मिर्ची

%d bloggers like this: