सपा के गढ़ में भाजपा ने चुनाव जीतकर अपना परचम लहराया,नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया।
आजमगढ़,भाजपा कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित समारोह में जिले में पार्टी अधिकृत नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एमएलसी यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह व जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के बल पर परचम लहराया है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी लोग आगे 2022 के निकाय चुनाव में भी जिले की सभी सीटें जीतकर पीएम व सीएम की झोली में डाल देंगे। जिलाध्यक्ष लालगंज ने कहा कि हम सबको आगे चुनाव का मुकाबला करना है। जिलाध्यक्ष सदर ने कहा कि सपा के गढ़ में भाजपा ने चुनाव जीतकर अपना परचम प्रदेश देश में लहराया है। स्वागत समारोह में सभी 12 ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों को पुष्प, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न मुख्य अतिथि औरन दोनों जिलाध्यक्ष एवं सभी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदान किया। विनोद राय गोरखपुर क्षेत्र के पंचायत संयोजक, सहजानंद राय क्षेत्रीय महामंत्री, देवेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू, हरेंद्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह, प्रेम प्रकाश राय व प्रेम नारायण पांडेय ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय ने किया। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों में हरैया से संदीप पटेल, जहानागंज से रमेश कनौजिया, कोयलसा से पूजा यादव, पल्हना से अनुराग सिंह सोनू, पवई से वरुणकांत यादव, महराजगंज से सुनीता यादव पत्नी पारसनाथ यादव, रानी की सराय से विपिन सिंह, तरवां से मतानू राम, अजमतगढ़ से अलका मिश्रा पत्नी मनीष मिश्रा, मार्टीनगंज से यशवंत व सठियांव से सरिता सिंह के साथ जिला पंचायत सदस्य थे।
More Stories
मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली मौत, बेटी की हालत गंभीर।
संचारी रोगों के रोकथाम के लिये जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।
जिला अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार, घोटाले और छह माह से बंद सीटी स्कैन मशीन का मामला पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय।