दो अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटकते मिले दो युवकों के शव।
तरवां के जमुआ गांव और फूलपुर के बनवीरपुर क्षेत्र की घटना।
आजमगढ़, जिले के अलग-अलग गांवों में बुधवार की रात दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार को सुबह हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरवां: तरवां थाना क्षेत्र के जमुआं गांव निवासी अरुण सिंह (42) बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से नाराज होकर अपने कमरे में सोने चले गए। रात में बड़े भाई खाना खाने के लिए बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण खिड़की से देखा तो चुल्ले में रस्सी के सहारे लटक रहे थे। इसकी जानकारी के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।मृतक दो पुत्र हैं।
फूलपुर : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र बनवीरपुर गांव निवासी महेंद्र (22) मानसिक रूप से अक्सर परेशान रहते थे।बुधवार की रात परिजन भोजन के बाद सोने चले गए तो वह घर से निकल गए। रात में ही स्वजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने नहर किनारे शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता महेंद्र का शव देख परिवार वालों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा गया।
तरवां: तरवां थाना क्षेत्र के जमुआं गांव निवासी अरुण सिंह (42) बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से नाराज होकर अपने कमरे में सोने चले गए। रात में बड़े भाई खाना खाने के लिए बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण खिड़की से देखा तो चुल्ले में रस्सी के सहारे लटक रहे थे। इसकी जानकारी के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।मृतक दो पुत्र हैं।
More Stories
“माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही”
मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली मौत, बेटी की हालत गंभीर।
संचारी रोगों के रोकथाम के लिये जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।